देश की खबरें | अगले चरण के कोविड-19 टीकाकरण के लिए पंजीकरण को-विन2.0 पोर्टल पर एक मार्च से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड​​-19 टीकाकरण अभियान का अगला चरण 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए एक मार्च से शुरू होगा और को-विन2.0 पोर्टल पर पंजीकरण सोमवार सुबह नौ बजे शुरू होगा।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी कोविड​​-19 टीकाकरण अभियान का अगला चरण 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए एक मार्च से शुरू होगा और को-विन2.0 पोर्टल पर पंजीकरण सोमवार सुबह नौ बजे शुरू होगा।

नागरिक किसी भी समय और कहीं भी टीकाकरण के लिए पंजीकरण और बुकिंग को-विन2.0 पोर्टल का उपयोग करके या आरोग्य सेतु जैसे अन्य आईटी एप्लीकेशन के माध्यम से कर सकेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि एक मार्च को कोविन वेबसाइट पर पंजीकरण सुबह 9 बजे शुरू होगा।

ऐसे सभी नागरिक जो वृद्ध हैं, या 1 जनवरी 2022 को 60 या उससे अधिक की आयु के होंगे तथा ऐसे नागरिक जो 1 जनवरी 2022, को 45 से 59 वर्ष की आयु के होंगे और निर्दिष्ट 20 बीमारियों में से किसी भी एक बीमारी से पीड़ित हैं, वे पंजीकरण के लिए पात्र हैं।

यह सूचना आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई के तहत 10,000 निजी अस्पतालों, सीजीएचएस के तहत सूचीबद्ध 600 से अधिक निजी अस्पतालों और राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत अन्य निजी अस्पतालों के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) द्वारा आयोजित एक कार्यशाला के दौरान साझा की गई।

को-विन2.0 डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म में एकीकृत नई सुविधाओं के तौर-तरीकों को उन्हें समझाया गया।

निजी कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के समर्थन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टीकाकरण (एईएफआई) के बाद प्रतिकूल प्रभावों और प्रबंधन की प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित भी किया गया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रत्येक खुराक के लिए किसी भी समय लाभार्थी के लिए केवल एक ही लाइव अपॉइंटमेंट होगा। किसी भी तारीख के लिए किसी कोविड टीकाकरण केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट उस दिन अपराह्न 3 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके लिए स्लॉट खोले गए थे।’’

मंत्रालय ने कहा कि यदि कोई लाभार्थी पहली खुराक के लिए अपॉइंटमेंट रद्द करता है, तो दोनों खुराक की अपॉइंटमेंट रद्द कर दी जाएगी।

मंत्रालय के अनुसार, ऑन-साइट पंजीकरण की सुविधा होगी ताकि पात्र लाभार्थी चिन्हित टीकाकरण केंद्रों में जाकर अपना पंजीकरण करवा सकें और टीकाकरण करा सकें।

पात्र व्यक्ति चरण-दर-चरण प्रक्रिया के माध्यम से अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से को-विन2.0 पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\