देश की खबरें | झारखंड के चतरा में माओवादी संगठन का क्षेत्रीय कमांडर गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में एक प्रतिबंधित माओवादी संगठन के स्वयंभू क्षेत्रीय कमांडर को गिरफ्तार किया गया है जिस पर 18 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
चतरा (झारखंड), दो मार्च जिले में एक प्रतिबंधित माओवादी संगठन के स्वयंभू क्षेत्रीय कमांडर को गिरफ्तार किया गया है जिस पर 18 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) से जुड़े माओवादी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय ने पत्रकारों से कहा, ‘‘शनिवार को हंटरगंज क्षेत्र में पुट्सगिया पुल के पास वाहन जांच अभियान के दौरान उसे और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया।’’
पांडेय ने बताया कि झारखंड सरकार ने माओवादी के बारे में सूचना देने पर 15 लाख रुपये और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
उन्होंने कहा कि वह माओवादी गतिविधियों से संबंधित 75 से अधिक मामलों में वांछित था।
अधिकारी ने कहा, ‘‘अमेरिका निर्मित राइफल समेत हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए।’’
मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

