देश की खबरें | जामिया शिक्षक संघ को भंग करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर तय तिथि से पहले सुनवायी से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के शिक्षकों के एक संघ को भंग करने के उसके आदेश को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई तय तिथि से पहले करने से बुधवार को इनकार कर दिया।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के शिक्षकों के एक संघ को भंग करने के उसके आदेश को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई तय तिथि से पहले करने से बुधवार को इनकार कर दिया।

याचिकाकर्ता ने मामले की सुनवाई 19 सितंबर की बजाय जल्दी करने का अनुरोध किया था।

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि याचिकाकर्ता ने आवेदन में कोई कारण नहीं बताया कि इस मामले को अन्य मामलों की तुलना में विशेष तरजीह क्यों दी जाए।

उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘याचिका में कोई कारण नहीं बताया गया है कि सुनवाई 19 सितंबर से पहले क्यों की जाए… इसका कोई कारण नहीं बताया गया है कि इस मामले को अन्य मामलों की तुलना में विशेष तरजीह क्यों दी जाए। आवेदन खारिज किया जाता है।’’

वकील अभिक चिमनी के माध्यम से दायर याचिका में जामिया टीचर्स एसोसिएशन को भंग करने के विश्वविद्यालय के आदेश पर रोक लगाने और इसके चुनाव कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

उच्च न्यायालय ने याचिका खारिज कर दी और कहा कि दलीलें सुनवाई की अगली तारीख से पहले पूरी की जाएं और मामले पर 19 सितंबर को जिरह की जाएगी।

उच्च न्यायालय ने 7 दिसंबर, 2022 को जामिया शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष अमीर आजम की याचिका पर नोटिस जारी किया था और प्रतिवादी विश्वविद्यालय से एसोसिएशन के संविधान की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट की एक प्रति सीलबंद लिफाफे में रखने को कहा था।

इसने विश्वविद्यालय को याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया था।

विश्वविद्यालय की ओर से पेश वकील प्रीतीश सभरवाल ने कहा था कि शिक्षक संघ को जामिया अधिनियम के अनुरूप होना चाहिए, और संघ के संविधान को देखने के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है और एक रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू