विदेशों में तेजी के रुख से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सुधार
बाजार सूत्रों ने कहा नाफेड ने बुधवार को नीचे भाव में सरसों की बिक्री नहीं की और कम बोली लगाने वाले के सौदे को ठुकरा दिया जिससे सरसों में सुधार देखने को मिला। उधर सरसों किसान अपनी फसल की लागत नहीं निकलने पर मंडी में सौदे नहीं ला रहे। तेल मिलों और तेल व्यापारियों को सस्ते में सौदे नहीं दे रहे हैं। इस स्थिति के कारण भी सरसों में सुधार आया।
नयी दिल्ली, आठ अप्रैल शिकागो और मलेशिया एक्सचेंज में तेजी के रुख के अनुरूप दिल्ली थोक तेल तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों, सोयाबीन, बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा) के साथ साथ सीपीओ एक्स कांडला, पामोलीन तेल के भाव में सुधार दर्ज हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा नाफेड ने बुधवार को नीचे भाव में सरसों की बिक्री नहीं की और कम बोली लगाने वाले के सौदे को ठुकरा दिया जिससे सरसों में सुधार देखने को मिला। उधर सरसों किसान अपनी फसल की लागत नहीं निकलने पर मंडी में सौदे नहीं ला रहे। तेल मिलों और तेल व्यापारियों को सस्ते में सौदे नहीं दे रहे हैं। इस स्थिति के कारण भी सरसों में सुधार आया।
उन्होंने कहा कि विदेशी बाजारों में सुधार के चलते यहां भी सोयाबीन तेल के भाव में भी तेजी देखने को मिली। देशी तेलों की मांग बढ़ने पर बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा) में 50 रुपये का सुधार आया।
सूत्रों का कहना है कि सरकार की ओर से अब नाफेड को सरसों किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर और यदि संभव हो तो अधिक मूल्य पर सरसों की खरीद शुरु कर देनी चाहिये। नाफेड की इस पहल से सरसों किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा।
पामोलीन एवं पाम तेलों की मांग नहीं है लेकिन इनके भाव अधिक बोले जाने से इनकी कीमतों में सुधार दिखाई दिया।
बुधवार को भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 4,150 - 4,200 रुपये।
मूंगफली दाना - 4,815 - 4,840 रुपये।
वनस्पति घी- 975 - 1,180 रुपये प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,000 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,950 - 2,000 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 8,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,370 - 1,495 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,420 - 1,540 रुपये प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 10,500 - 15,000 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,050 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,650 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम- 7,760 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 6,500 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,850 रुपये।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,000 रुपये।
पामोलीन कांडला- 7,200 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,950- 4,000 लूज में 3,750--3,800 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,380 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2020 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

