देश की खबरें | संक्रमण को मामलों में कमी, अहमदाबाद में कोविड अस्पतालों को गैर-कोविड अस्पताल घोषित करने का काम शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद नगर निगम ने सोमवार को कहा कि उसने शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आने के चलते कुछ कोविड अस्पतालों को गैर-कोविड अस्पताल घोषित करने का फैसला किया है।
अहमदाबाद, 24 अगस्त अहमदाबाद नगर निगम ने सोमवार को कहा कि उसने शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आने के चलते कुछ कोविड अस्पतालों को गैर-कोविड अस्पताल घोषित करने का फैसला किया है।
नगर निकाय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अहमदाबाद नगर निगम ने पहले चरण में नौ निजी अस्पतालों को कोविड अस्पतालों की सूची से बाहर किया है, ताकि कोविड-19 रोगियों के लिए निर्धारित किए गए बिस्तर गैर कोविड मरीजों के लिए इस्तेमाल किए जा सकें।
यह भी पढ़े | COVID-19 पीड़ितों को मुआवाजा देने के लिए राष्ट्रीय नीति का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज.
ये नौ अस्पताल उन 70 अस्पतालों में शामिल थे जिन्हें नगर निगम ने मई से कोविड-19 रोगियों के उपचार के काम में लगाया था।
विज्ञप्ति में कहा गया कि नगर निकाय ने दो अन्य अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों के लिए निर्धारित बिस्तरों की संख्या भी महत्वपूर्ण ढंग से कम कर दी है।
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र से की JEE और NEET परीक्षाएं टालने की अपील.
नगर निगम ने कहा कि प्रभावी कदमों का परिणाम कोरोना वायरस संक्रमण और इससे होने वाली मौत के मामलों में महत्वपूर्ण कमी आने के रूप में निकला है।
विज्ञप्ति में कहा गया कि संक्रमण की दर 35 प्रतिशत से घटकर लगभग 2.5 प्रतिशत रह गई है।
राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार शहर में पिछले कुछ सप्ताह से महामारी के हर रोज लगभग 150 नए मामले सामने आ रहे हैं और प्रतिदिन काफी संख्या में लोग ठीक हो रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

