देश की खबरें | कोविड-19 के मामलों में कमी, लेकिन स्थिति संतोषजनक नहीं : विजयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,44,372 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 28,798 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। केरल में संक्रमण दर एक महीने के बाद घटकर 20 प्रतिशत से नीचे आकर 19.95 प्रतिशत हो गयी है।

Corona

विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,44,372 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 28,798 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। केरल में संक्रमण दर एक महीने के बाद घटकर 20 प्रतिशत से नीचे आकर 19.95 प्रतिशत हो गयी है।

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर आज एक समीक्षा बैठक की जिसके बाद उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की गति कम हुई है, लेकिन स्थिति अब भी पूरी तरह से संतोषजनक नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के नए मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वालों की संख्या अधिक है, ऐसा लॉकडाउन के कारण संभव हो पाया है।

विजयन ने कहा, ‘‘कोविड-19 के मामलों में कमी के बावजूद हमें सतर्क रहना होगा। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। आगामी कुछ समय तक आईसीयू बिस्तरों, वेंटिलेटरों और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री की जरुरत पड़ती रहेगी।’’

इस बीच, केरल में बुधवार को कोविड-19 के 151 मरीजों की मौत हुई। इस महामारी के कारण राज्य में अब तक 7,882 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में इस समय कोविड-19 के 2,48,526 उपचाराधीन मरीज हैं। आज 35,525 लोग इसके संक्रमण से मुक्त हुए। मलप्पुरम में आज कोविड-19 के सर्वाधिक 4,751 नए मामले सामने आए।’’

विजयन ने कहा कि नागरिक आपूर्ति विभाग, कानूनी माप विज्ञान, सरकारी प्रेस, पाठ्यपुस्तक मुद्रण और पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों को भी कोविड रोधी टीके की प्राथमिकता सूची में शामिल किया जाएगा।

राज्य सचिवालय में लंबित कार्य को पूरा करने के लिए 31 मई से 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति को अनिवार्य बनाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now