दक्षिण कोरिया में संक्रमण के मामलों में कमी
इसने बताया कि 8,042 लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें पृथकवास से छुट्टी मिल गई है। वहीं, 12,243 संदिग्धों की जांच की जा रही है।
कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र ने कहा कि नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 10,661 हो गए हैं और अब तक 234 लोगों की मौत हो हुई है।
इसने बताया कि 8,042 लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें पृथकवास से छुट्टी मिल गई है। वहीं, 12,243 संदिग्धों की जांच की जा रही है।
देश में हालांकि संक्रमण के मामलों मे कमी आई है लेकिन अधिकारियों ने इसके ‘‘चुपचाप फैलने’’ की आशंका व्यक्त की है क्योंकि लोग भौतिक दूरी के नियम में ढिलाई बरत रहे हैं।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन ने कहा कि अंतिम मरीज के ठीक होने तक देश को आराम से नहीं बैठना चाहिए।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे नौकरियां बचाने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में उनकी सरकार की मदद करें।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘पूरे विश्व में गंभीर आर्थिक संकट के बीच अकेले सरकार के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। हमारी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जनता की एकजुटता और सहयोग आवश्यक है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

