देश की खबरें | रेड्डी, सिंघा के शानदार खेल से जगुअर्स खो-खो चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवा नागी रेड्डी के हरफनमौला और अविक सिंघा के रक्षापंक्ति में शानदार खेल के दम पर जगुआर्स ने खो-खो चम्पियनशिप में रविवार को यहां निंजास को चार अंकों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी शिवा नागी रेड्डी के हरफनमौला और अविक सिंघा के रक्षापंक्ति में शानदार खेल के दम पर जगुआर्स ने खो-खो चम्पियनशिप में रविवार को यहां निंजास को चार अंकों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

रेड्डी ने दो मिनट 35 सेकेंड तक टीम का बचाव करने के अलावा टीम को दो और अंक दिलाने में मदद की। सिंघा ने रक्षापंक्ति में तीन मिनट और पांच सेकेंड तक टीम का शानदार बचाव किया।

टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त रूप से भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) और अल्टिमेट खो खो (यूकेके) कर रहे है ।

जगुआर्स के साथ चीताज की टीम ने भी पूल ए से अंतिम चार के लिए क्वालीफाई किया।

पूल बी से पहाड़ी बिल्लाज और पैंथर्स की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।

पहाड़ी बिल्लाज ने शार्क्स को 20 अंक के बड़े अंतर से हराया।

महिलाओं की प्रतियोगिता में पैथर्स ने अपना अजेय क्रम जारी रखते हुए एक मैच रहते चैम्पियनशिप को अपने नाम किया। हरियाणा की बिंदू के 10 अंक के दम पर पैथर्स ने चीताज को 34-32 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें