देश की खबरें | रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ: दिल्ली में चौराहों पर तैनात होंगे नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को बताया कि ’रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ (लाल बत्ती चालू, गाड़ी बंद) अभियान के तहत बुधवार से राष्ट्रीय राजधानी में 100 चौराहों पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को बताया कि ’रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ (लाल बत्ती चालू, गाड़ी बंद) अभियान के तहत बुधवार से राष्ट्रीय राजधानी में 100 चौराहों पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे।

राय ने बताया कि यह पहल आईटीओ से शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़े | सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा- दिल्ली में किसी भी बच्चे को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में पैसा कभी भी नहीं बनेगा बाधा.

उन्होंने बताया कि यह केवल एक जागरुकता मुहिम होगी और इसके तहत किसी का चालान नहीं काटा जाएगा।

राय ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार का मानना है कि यदि कोविड-19 हालात के दौरान प्रदूषण के कारण हरेक व्यक्ति प्रभावित होता है, तो हर किसी को (प्रदूषण कम करने में) योगदान देने की आवश्यकता है, भले ही यह दो मिनट का योगदान हो या यातायात सिग्नल पर दिया गया योगदान हो। हम जागरुकता मुहिम आक्रामकता के साथ शुरू कर रहे हैं। मुझे लगता है कि जब किसी चीज की शुरुआत की जाती है, तो काम मुश्किल लगता है, लेकिन यह धीरे-धीरे राष्ट्रीय राजधानी की संस्कृति बन जाएगा।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली: परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने HCNG संयंत्र और वितरण स्टेशन का किया उद्घाटन.

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने इस अभियान के लिए 100 चौराहों का चयन किया है।

मंत्री ने बताया कि इस कार्य के लिए करीब 2,500 पर्यावरण मार्शलों को नियुक्त किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘वे यातायात पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। वह परिवहन विभाग के दलों को भी तैनात कर रहे हैं।’’

राय ने बताया कि वे पोस्टर पकड़ेंगे और लाल बत्ती होने पर अपने वाहन के इंजन बंद करने वाले लोगों को गुलाब देंगे। यात्रियों को इस बारे में जागरुक किया जाएगा कि इस कदम से वे किस प्रकार प्रदूषण से लड़ सकते हैं।

उन्होंने इस मुहिम को एक बड़ा सकारात्मक कदम बताते हुए कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी में करीब एक करोड़ वाहन पंजीकृत हैं और विशेषज्ञों का कहना है कि औसतन एक वाहन एक दिन में 15 से 20 मिनट लाल बत्ती पर खड़ा रहता है और अनावश्यक रूप से ईंधन जलाता है।’’

राय ने कहा, ‘‘इस सोच को बदलने की आवश्यकता है। इस मुहिम के जरिए हम वाहनों से होने वाले 15 से 20 प्रतिशत प्रदूषण को कम करने की कोशिश कर सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\