देश की खबरें | लाल किला हिंसा का आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, नेताओं ने जताया शोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले साल गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली के लाल किला के पास हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोपी अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू की मंगलवार को हरियाणा के सोनीपत जिले में खरखौदा के पास कुंडली-मानेसर-पलवल राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई।

चंडीगढ़, 15 फरवरी पिछले साल गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली के लाल किला के पास हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोपी अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू की मंगलवार को हरियाणा के सोनीपत जिले में खरखौदा के पास कुंडली-मानेसर-पलवल राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई।

खरखौदा पुलिस थाने के निरीक्षक जसपाल सिंह ने बताया कि सिद्धू की एसयूवी ट्रक से टकरा गई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘उनकी हादसे में मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि सिद्धू के साथ वाहन में मौजूद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है।

सोनीपत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एवं विभिन्न नेताओं ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है।

गौरतलब है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की आयोजित ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला हुई हिंसा थी और इस मामले में सिद्धू को नौ फरवरी 2021 को गिरफ्तार किया गया था।

जमानत पर रिहा होने से पहले सिद्धू करीब दो महीने तक जेल में रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर