जरुरी जानकारी | कृषि कचरे के पुनर्चक्रण, रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देने की जरूरतः कृषि राज्यमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार को कृषि अपशिष्टों के पुनर्चक्रण और रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया।
नयी दिल्ली, पांच जून केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार को कृषि अपशिष्टों के पुनर्चक्रण और रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया।
कृषि मंत्रालय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पूसा में 'मिशन लाइफ' पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम की शुरुआत चौधरी ने कार्यक्रम स्थल के परिसर में पौधारोपण के साथ की।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मंत्री ने पर्यावरण के लिए जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला और भविष्य की पीढ़ियों के लिए संसाधनों को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में रसायन-मुक्त खेती की जरूरत बताई।
उन्होंने जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव को दूर करने के लिए कृषि में 'मिशन लाइफ' को अपनाने की बात कही।
उन्होंने राजस्थान का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक मानसून-पूर्व बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि यह बेमौसम और भारी बारिश किसान समुदाय को संकट में डाल रही है। मंत्री ने कहा कि किसान जलवायु परिवर्तन के प्रति बेहद संवेदनशील हैं।
इसके अलावा, उन्होंने कृषि में कचरे के पुनर्चक्रण पर जोर दिया क्योंकि यह संसाधनों के अधिकतम इस्तेमाल की अर्थव्यवस्था का सबसे अच्छा उदाहरण है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)