जरुरी जानकारी | कार्यालय भूमिकाओं के लिए भर्तियां जनवरी में चार प्रतिशत बढ़ींः रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जनवरी महीने में कार्यालय में बैठकर किए जाने कार्यों के लिए भर्ती गतिविधियां चार प्रतिशत बढ़ गईं। इसमें दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली एफएमसीजी कंपनियों, औषधि एवं बीमा क्षेत्रों की प्रमुखता रही।
मुंबई, तीन फरवरी जनवरी महीने में कार्यालय में बैठकर किए जाने कार्यों के लिए भर्ती गतिविधियां चार प्रतिशत बढ़ गईं। इसमें दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली एफएमसीजी कंपनियों, औषधि एवं बीमा क्षेत्रों की प्रमुखता रही।
सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। भर्ती गतिविधियों से जुटे पोर्टल नौकरी डॉट कॉम ने नौकरी जॉबस्पीक सूचकांक के आधार पर जनवरी में भर्ती गतिविधियां तेज होने की जानकारी दी।
नौकरी डॉट कॉम के मुख्य कारोबार अधिकारी पवन गोयल ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले साल जनवरी में भर्तियों में 11 प्रतिशत की निराशाजनक गिरावट रही थी। इसके उलट वर्ष 2025 की शुरुआत सकारात्मक रही है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के कारण भर्ती गतिविधियां संयमित रही हैं। हालांकि, एफएमसीजी, औषधि, बीमा और आतिथ्य जैसे अधिकांश प्रमुख क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि कार्यालय भूमिकाओं के लिए एक अच्छा संकेत है।’’
रिपोर्ट कहती है कि एफएमसीजी (16 प्रतिशत), बीमा (15 प्रतिशत) और औषधि (11 प्रतिशत) जैसे प्रमुख क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन के साथ स्थिर भर्ती माहौल है जबकि आतिथ्य क्षेत्र में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि आईटी भर्ती सपाट रही है।
नौकरी जॉबस्पीक एक मासिक सूचकांक है जो भारतीय नौकरी बाजार एवं भर्ती गतिविधियों को दर्शाता है। यह नौकरी डॉट कॉम के रिज्यूमे डेटाबेस पर भर्तीकर्ताओं द्वारा नई नौकरियों की सूचीबद्धता और नौकरी की तलाश पर आधारित है।
इस बीच, जनवरी के भर्ती परिदृश्य में राजस्थान का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है जिसके जोधपुर और उदयपुर जैसे शहरों ने क्रमशः 35 प्रतिशत और 32 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर दर्ज की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2025 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

