एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कार्यालय वाली नौकरियों के लिए भर्तियां जनवरी में 32 प्रतिशत बढ़ीं: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जनवरी में कार्यालय वाली नौकरियों के लिए भर्ती में सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई जिसमें सेमीकंडक्टर, ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन और विनिर्माण जैसे उद्योगों का मुख्य योगदान रहा। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

जरुरी जानकारी | कार्यालय वाली नौकरियों के लिए भर्तियां जनवरी में 32 प्रतिशत बढ़ीं: रिपोर्ट

मुंबई, 13 फरवरी जनवरी में कार्यालय वाली नौकरियों के लिए भर्ती में सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई जिसमें सेमीकंडक्टर, ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन और विनिर्माण जैसे उद्योगों का मुख्य योगदान रहा। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

नौकरियों की जानकारी देने वाले मंच फाउंडइट के इनसाइट्स ट्रैकर के मुताबिक, जनवरी में भर्तियों में वृद्धि का श्रेय बढ़ती उपभोक्ता मांग, केंद्रीय बजट 2025-26 में उल्लिखित रणनीतिक प्रोत्साहन और स्थिरता पहलों पर बढ़ते ध्यान को दिया जाता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी, 2025 में भर्ती में 32 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई है, जो बाजार में नए सिरे से विश्वास का संकेत है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में नवीकरणीय क्षेत्र में नौकरियां सबसे ज्यादा रहीं। इनमें पिछले दो वर्षों की तुलना में 41 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जिसका कारण स्वच्छ ऊर्जा पहलों का विस्तार है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सेमीकंडक्टर, ऊर्जा और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे क्षेत्र वैश्विक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन लक्ष्यों से प्रेरित होकर इस वृद्धि में सबसे आगे हैं।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरु, दिल्ली और पुणे इन भूमिकाओं के लिए प्रमुख केंद्रों के रूप में उभर रहे हैं, जहां ऊर्जा लेखा परीक्षा और स्थिरता रणनीति जैसे क्षेत्रों में विशेष कौशल की आवश्यकता होती है।

अनुमान है कि 2025 में हरित क्षेत्र की नौकरियों की मांग में 11 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जो नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और हरित हाइड्रोजन पहलों से प्रेरित होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2025 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).