जरुरी जानकारी | विदेशी में मजबूती के कारण स्थानीय तेल-तिलहनों के भाव में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी लौटने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को लगभग सभी देशी एवं आयातित तेल-तिलहनों के भाव सुधार दर्शाते बंद हुए। विदेशों में भाव मजबूत होने से सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल में सुधार दर्ज हुआ।
नयी दिल्ली, सात जुलाई विदेशी बाजारों में तेजी लौटने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को लगभग सभी देशी एवं आयातित तेल-तिलहनों के भाव सुधार दर्शाते बंद हुए। विदेशों में भाव मजबूत होने से सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल में सुधार दर्ज हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया में लगभग चार प्रतिशत और शिकॉगो एक्सचेंज में लगभग पांच प्रतिशत की तेजी रही। विदेशी बाजारों की इस तेजी से मुख्यत: सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार आया। उन्होंने कहा कि इस सुधार से देश के उन आयातकों को कोई फायदा नहीं होगा जो विदेशों में दाम टूटने के कारण अपने आयातित तेल का लगभग आधा हिस्सा सस्ते दामों पर बेच चुके हैं। उनके साथ-साथ तेल उद्योग की हालत बेहद खराब है और उनके बैंकों का कर्ज डूबने की आशंका है।
सूत्रों ने कहा कि मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज के मजबूत होने से सीपीओ, पामोलीन तथा सोयाबीन की कीमतों में सुधार आया और देशी तेल- तिलहनों के भाव पर भी विदेशों की इस तेजी का असर देखने को मिला।
सूत्रों ने कहा कि सरसों की आवक निरंतर कम हो रही है और अगले महीने से इसकी मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए सरसों के मामले में दिक्कतें आ सकती हैं।
सूत्रों ने कहा कि खाद्य तेल-तिलहन के मामले में केवल उत्पादन बढ़ाकर ही आत्मनिर्भरता हासिल की जा सकती है।
बृहस्पतिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 7,235-7,285 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,690 - 6,815 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,520 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,600 - 2,790 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,295-2,375 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,335-2,440 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,900 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 10,700 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,750 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,550 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,350 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 6,150-6,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज 5,900- 5,950 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

