जरुरी जानकारी | गोल्ड ईटीएफ में अक्टूबर में आया रिकॉर्ड 1,961 करोड़ रुपये का निवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड कोषों (ईटीएफ) में अक्टूबर में 1,961 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश हुआ, जो मासिक आधार पर 59 प्रतिशत की वृद्धि है।

नयी दिल्ली, 13 नवंबर गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड कोषों (ईटीएफ) में अक्टूबर में 1,961 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश हुआ, जो मासिक आधार पर 59 प्रतिशत की वृद्धि है।

त्योहारों तथा शादियों के मद्देनजर सोने की कीमतों में वृद्धि के चलते इसमें बढ़ोतरी हुई है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

यह अक्टूबर, 2023 में देखे गए 841 करोड़ रुपये के प्रवाह से दोगुना से अधिक है।

इस निवेश से अक्टूबर के अंत तक स्वर्ण कोषों की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 12 प्रतिशत बढ़कर 44,545 करोड़ रुपये हो गईं, जो इससे पिछले महीने 39,823 करोड़ रुपये थीं।

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट निदेशक- प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस वर्ष ब्याज दरों में 0.75 प्रतिशत की कटौती तथा डॉलर का मजबूत रुख ...वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों तथा उसमें निवेश पर क्या प्रभाव डालेगा इसपर नजर रखने की जरूरत है।’’

आंकड़ों के अनुसार, गोल्ड ईटीएफ खंड में अक्टूबर में 1,961 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ, जो इससे पिछले महीने के 1,233 करोड़ रुपये के शुद्ध निवेश से काफी अधिक है।

अगस्त में 1,611 करोड़ रुपये, जुलाई में 1,337 करोड़ रुपये, जून में 726 करोड़ रुपये और मई में इसमें 827 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। इससे पहले अप्रैल में गोल्ड ईटीएफ खंड में 396 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी।

गोल्ड ईटीएफ का उद्देश्य घरेलू भौतिक सोने की कीमत पर नज़र रखना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\