जरुरी जानकारी | अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह: सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह का अप्रैल में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और सहकारी संघवाद की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

नयी दिल्ली, एक मई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह का अप्रैल में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और सहकारी संघवाद की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कुल जीएसटी संग्रह अप्रैल में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर अबतक के उच्चतम स्तर लगभग 2.37 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह अप्रैल, 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपये था।

वहीं शुद्ध जीएसटी संग्रह पिछले महीने सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत बढ़कर 2.09 लाख करोड़ रुपये हो गया जो बीते साल अप्रैल में 1.92 लाख करोड़ रुपये था।

सीतारमण ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जीएसटी संग्रह के आंकड़े साझा करते हुए लिखा, ‘‘ये आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और सहकारी संघवाद की प्रभावशीलता को दर्शाते हैं।’’

उन्होंने जीएसटी व्यवस्था में विश्वास और योगदान देने वाले सभी करदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनका योगदान ‘विकसित भारत’ के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

वित्त मंत्री ने इस उपलब्धि पर राज्यों के वित्त मंत्रियों और जीएसटी अधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान