एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल में एक दिन में कोविड के रिकॉर्ड 574 नये मामले, एनआईटी हमीरपुर ‘मिनी निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 574 नये मामले आए हैं। राज्य में अभी तक कुल 2,30,859 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

देश की खबरें | हिमाचल में एक दिन में कोविड के रिकॉर्ड 574 नये मामले, एनआईटी हमीरपुर ‘मिनी निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित

शिमला, सात जनवरी हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 574 नये मामले आए हैं। राज्य में अभी तक कुल 2,30,859 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

हमीरपुर में स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के 59 छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद परिसर को शुक्रवार को ‘लघु निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित किया गया है।

जिले के एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच रैपिड एंटीजन जांच में और 27 छात्रों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उनके नमूनों को आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा गया है।

उप-संभागीय मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए कड़ी पाबंदियां लगाने की जरुरत है और तत्काल कड़े कदम नहीं उठाने पर खतरा और बढ़ सकता है।

आदेश में धारा 144 लागू कर क्षेत्र को पूरी तरह सील करने को भी कहा गया है। उसमें कहा गया है कि किसी भी सूरत में सरकारी ड्यूटी वाले वाहनों के अलावा अन्य वाहनों को सील क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2022 12:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).