देश की खबरें | दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में क्षतिग्रस्त मंदिरों का पुनर्निर्माण अक्षय तृतीया से : शुभेंदु अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले में क्षतिग्रस्त मंदिरों के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार का काम अक्षय तृतीया से शुरू होगा।
कोलकाता, 28 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले में क्षतिग्रस्त मंदिरों के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार का काम अक्षय तृतीया से शुरू होगा।
विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी ने कहा कि ऐसे मंदिरों के ‘शुद्धिकरण’ के दौरान सभी अनुष्ठान किए जाएंगे।
इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है।
उन्होंने दावा किया, ‘‘वर्तमान में, इन मंदिरों पर जिहादियों द्वारा किए गए जघन्य, निंदनीय और बर्बर हमलों के निशान हैं। कुल नौ मंदिरों पर हमला किया गया और उन्हें क्षतिग्रस्त किया गया।’’
अधिकारी ने यह दावा भी किया, ‘‘हिंदू विरोधी ममता बनर्जी सरकार से कोई वित्तीय सहायता स्वीकार नहीं की जाएगी। मैं दोहराता हूं कि सभी खर्च हिंदू खुद वहन करेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुर्शिदाबाद के हिंदुओं को उनके गांव और पड़ोस के मंदिरों में पूजा करने के उनके अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। ये पूजा स्थल तीर्थ स्थलों की तरह ही महत्वपूर्ण हैं।’’
केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी कहा कि वह जिले में क्षतिग्रस्त मंदिरों का दौरा करेंगे।
अप्रैल के दूसरे सप्ताह में वक्फ कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद के कई इलाकों में हिंसा हो गई जिसमें तीन लोग मारे गए थे।
हिंसा के दौरान कई घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई, जिससे कई लोगों को पड़ोसी मालदा जिले में राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2025 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

