खेल की खबरें | भारतीय तीरंदाजी संघ को सरकार से मान्यता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तीरंदाजी संघ को बुधवार को आठ साल बाद सरकार से फिर मान्यता मिल गई । राष्ट्रीय खेल विकास संहिता के अनुरूप चुनाव नहीं कराने के कारण उसकी मान्यता रद्द की गई थी ।

कोलकाता, 25 नवंबर भारतीय तीरंदाजी संघ को बुधवार को आठ साल बाद सरकार से फिर मान्यता मिल गई । राष्ट्रीय खेल विकास संहिता के अनुरूप चुनाव नहीं कराने के कारण उसकी मान्यता रद्द की गई थी ।

एएआई के चुनाव इस साल जनवरी में हुए जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पैनल ने बहुमत हासिल किया ।

यह भी पढ़े | India’s Tour of Australia 2020: दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने की भविष्यवाणी.

खेल मंत्रालय के उप सचिव एसपीएस तोमर ने एएआई अध्यक्ष और महासचिव को लिखे पत्र में कहा ,‘‘ यह स्पष्ट है कि सरकारी दिशा निर्देशों के पालन को लेकन मंत्रालय की चिंताओं का एएआई ने निवारण कर दिया है । इसके साथ ही एएआई की मान्यता बहाल करने का फैसला लिया गया है जो एक साल तक वैध रहेगी ।’’

मुंडा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे भारत की ओलंपिक तैयारी मजबूत होगी ।

यह भी पढ़े | माइकल क्लार्क बोले- अगर कप्तान विराट कोहली स्वदेश लौटने से पहले टीम को लय नहीं देंगे तो टेस्ट श्रृंखला में 0-4 से हारेगा भारत.

उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष होने के नाते मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि तीरंदाजी संघ को खेल मंत्रालय से मान्यता मिल गई है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ तोक्यो ओलंपिक निकट है और खेल मंत्रालय का यह कदम सराहनीय है ।इससे समूचे तीरंदाजी समुदाय का मनोबल बढेगा ।’’

महासंघ के महासचिव प्रमोद चंदूरकर ने कहा कि इससे तोक्यो ओलंपिक से पहले एएआई का मनोबल बढेगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अब हम स्वतंत्र रूप से काम कर सकते हैं और अपने फैसले खुद ले सकते हैं । सरकार से वित्तीय मदद मिलेगी और प्रायोजक जुटाना आसान होगा । इससे तीरंदाजों का मनोबल भी बढेगा और वे ओलंपिक की तैयारियों पर फोकस कर सकेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\