जरुरी जानकारी | चीन की कारखाना गतिविधि में जनवरी में मंदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, कारखाना प्रबंधकों के सर्वेक्षण पर आधारित क्रय प्रबंधक सूचकांक जनवरी में 49.1 पर आ गया, जबकि दिसंबर 2024 में यह 50.1 था।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, कारखाना प्रबंधकों के सर्वेक्षण पर आधारित क्रय प्रबंधक सूचकांक जनवरी में 49.1 पर आ गया, जबकि दिसंबर 2024 में यह 50.1 था।

सूचकांक के 50 से ऊपर होने का मतलब उत्पादन गतिविधियों में विस्तार जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा गिरावट दर्शाता है।

नये ऑर्डर तथा उत्पादन में भी कमी आई है।

गैर-विनिर्माण क्षेत्र के लिए समानांतर क्रय प्रबंधक सूचकांक (जिसमें विनिर्माण तथा सेवाएं शामिल हैं) दिसंबर के 52.2 अंक से फिसलकर जनवरी में 50.2 अंक पर आ गया।

ब्यूरो के वरिष्ठ सांख्यिकीविद् झाओ किंगहे ने कहा कि कारखाना गतिविधियों में गिरावट आंशिक रूप से छुट्टियों के कारण थी।

उन्होंने कहा कि चीन के सबसे बड़े त्यौहार का सार्वजनिक अवकाश मंगलवार से शुरू होगा तथा चार फरवरी तक जारी रहेगा। चीन के लाखों नागरिक छुट्टियों के दौरान अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए शहरों से अपने गृह नगर जाते हैं। इससे वर्ष की शुरुआत में अकसर आर्थिक आंकड़ों में इस तरह का उतार-चढ़ाव देखने काम मिलता है।

चीन की अर्थव्यवस्था 2024 में पांच प्रतिशत वार्षिक दर से बढ़ी, जो मजबूत निर्यात तथा प्रोत्साहन उपायों की बदौलत सरकार के लक्ष्य के तहत रही।

कैपिटल इकोनॉमिक्स की जिचुन हुआंग ने कहा कि हालांकि इस महीने गतिविधियां धीमी रहीं, लेकिन सरकार के प्रयासों के कारण इनमें पुनः तेजी आने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के निराशाजनक आंकड़े, वृद्धि में निरंतर सुधार कायम रखने के नीति-निर्माताओं के लक्ष्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।’’

दूसरी ओर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन से आयात पर शुल्क बढ़ाने की चेतावनी के बीच देश का निर्यात परिदृश्य भी अनिश्चित बना हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\