जरुरी जानकारी | आरईसी को कर्ज सीमा बढ़ाने के लिए शेयरधारकों से मिली मंजूरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आरईसी लिमिटेड को कंपनी की कुल ऋण सीमा को 4.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर छह लाख करोड़ रुपये करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है।
नयी दिल्ली, आठ सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आरईसी लिमिटेड को कंपनी की कुल ऋण सीमा को 4.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर छह लाख करोड़ रुपये करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है।
कंपनी की छह सितंबर 2023 को हुई 54वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों ने यह मंजूरी दी।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘कंपनी की 54वीं आम बैठक के नोटिस में दिए गए सभी प्रस्तावों को शेयरधारकों ने अपेक्षित बहुमत के साथ मंजूरी दे दी।’’
आम बैठक के एजेंडे में आरईसी की उधार सीमा को 4.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर छह लाख करोड़ रुपये करने का विशेष प्रस्ताव सूचीबद्ध किया गया था।
इसके अलावा शेयरधारकों ने पांच सितंबर 2024 तक एक या अधिक किस्तों में 1,05,000 करोड़ रुपये तक के असुरक्षित/सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय बांड/डिबेंचर के निजी ‘आवंटन’ के जरिये धन जुटाने के एक विशेष प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)