खेल की खबरें | रीयाल मैड्रिड लेयेंडास ने ‘लीजेंड्स फेसऑफ’ में एफसी बार्सीलोना लीजेंड्स को 2-0 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रीयाल मैड्रिड लेयेंडास ने फुटबॉल के पूर्व दिग्गजों के मुकाबलों ‘लीजेंड्स फेसऑफ’ में रविवार को यहां एफसी बार्सिलोना लीजेंड्स को 2-0 से मात दी।

नवी मुंबई, छह अप्रैल रीयाल मैड्रिड लेयेंडास ने फुटबॉल के पूर्व दिग्गजों के मुकाबलों ‘लीजेंड्स फेसऑफ’ में रविवार को यहां एफसी बार्सिलोना लीजेंड्स को 2-0 से मात दी।

लुइस फिगो और माइकल ओवेन के बनाये मौको को मोरिएंटेस ने गोल में बदल कर 14वें मिनट में रीयाल मैड्रिड की टीम का बढ़त दिला दी।

मैच के शुरुआती हाफ में रीयाल मैड्रिड का दबदबा था तो वहीं दूसरे हाफ में एफसी बार्सिलोना लीजेंड्स ने उसकी रक्षा पंक्ति को भेदने के लिए कड़ी मेहनत की।

स्टेडियम में मौजूद दर्शक शोर मचाकर फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे थे। दोनों टीमें गोल करने के लिए पूरा जो लगा रही थी। बार्सीलोना के पास स्कोर बराबर करने का मौका था लेकिन टीम उसका फायदा उठाने में विफल रही।

इस बीच रीयाल मैड्रिड ने 69वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया।

 डेविड बैरल ने शानदार खेल दिखाते हुए कार्ल्स पुयोल और फ्रैंक डी बोअर जैसे दो दिग्गज डिफेंडर को छकाने के बाद गोलकीपर को चकमा देते हुए गोल कर दिया।

इस गोल ने मैड्रिड के खेमे में जोश भर दिया और डीवाई पाटिल स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान