स्पनिश लीग के फिर से शुरू होने के बाद यह पहला अवसर है जबकि रीयाल मैड्रिड शीर्ष पर पहुंचा है। उसके और बार्सिलोना के समान 30 मैचों में 65 अंक हैं लेकिन रीयाल की टीम बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर पहुंच गयी है। उसका बार्सिलोना के खिलाफ भी रिकार्ड बेहतर है।
बार्सिलोना को शुक्रवार को सेविला ने गोलरहित ड्रा पर रोका था जिसके कारण अब उसे अपना शीर्ष स्थान गंवाना पड़ा।
यह भी पढ़े | श्रीसंत का बड़ा खुलासा, कहा- 2013 में लगातार आत्महत्या के विचार से लड़ रहा था.
रामोस ने 50वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला जबकि बेंजेमा ने 70वें मिनट में टीम की तरफ से दूसरा गोल किया। सोसिडाड की तरफ से मिकेल मेरिनो ने 83वें मिनट में गोल करके हार का अंतर कम किया।
कोरोना वायरस महामारी के कारण विश्राम से पहले मैड्रिड पिछले सात में से पांच दौर में बढ़त पर था लेकिन लीग के निलंबित होने से पहले बार्सिलोना शीर्ष पर पहुंच गया था। इस महामारी के कारण यह लीग तीन महीने से भी अधिक समय तक ठप्प रही।
यह भी पढ़े | शेल्डन कॉट्रेल ने इस युवा भारतीय खिलाड़ी को बताया सबसे खरतनाक बल्लेबाज.
बार्सिलोना ने लीग की वापसी के बाद दो मैच जीतकर बढ़त बरकरार रखी थी। मौजूदा चैंपियन को अपना खिताब बरकरार रखने के लिये अब बाकी बचे आठ दौर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
इस बीच सेल्टा विगो ने लीग की वापसी के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की। उसने दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही एल्वेस की टीम को 6-0 से रौंदा। राफिन्हा ने दो गोल दागे। उनके अलावा नोलिता, जैसन मुरिलो, इयागो अस्पास और सैंटी मिना ने गोल किये।
वेलेंसिया ने भी ओसासुना को 2-0 से हराकर लीग की वापसी के बाद पहली जीत दर्ज की। उसकी तरफ से गोंचालो गुएडेस और रोड्रिगो ने गोल किये। वेलेंसिया अब आठवें स्थान पर है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY