खेल की खबरें | रीयाल मैड्रिड ने एस्पानयोल को 3-1 से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एस्पानयोल को आठवें मिनट में ही जोसेलु माटो ने बढ़त दिला दी।
एस्पानयोल को आठवें मिनट में ही जोसेलु माटो ने बढ़त दिला दी।
विनिसियस जूनियर ने 22वें मिनट में स्कोर 1-1 किया जबकि इडेर मिलिटाओ ने 39वें मिनट में मैड्रिड को 2-1 से आगे कर दिया।
स्थानापन्न खिलाड़ी मार्को एसेंसियो ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में एक और गोल दागकर रीयाल मैड्रिड की 3-1 से जीत सुनिश्चित की।
इस जीत से रीयाल मैड्रिड के 25 मैच में 56 अंक हो गए हैं और टीम दूसरे स्थान पर है। टीम के शीर्ष पर मौजूद बार्सीलोना से छह अंक कम है। बार्सीलोना ने हालांकि अभी 24 मुकाबले ही खेले हैं।
मैड्रिड ने इस मैच में करीम बेनजेमा को आराम दिया जो टखने की समस्या से उबर रहे हैं। कोच कार्लो एंकेलोटी के अनुसार बेनजेमा के बुधवार को लीवरपूल के खिलाफ चैंपियन्स लीग मुकाबले के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है। मैड्रिड की टीम अंतिम 16 मुकाबले का पहला चरण 5-2 से जीत चुकी है।
रीयाल मैड्रिड को 19 मार्च को बार्सीलोना से भी भिड़ना है।
अंतिम स्थान पर चल रहे एल्शे ने टेटे मोरेंटे के इंजरी टाइम में दागे गोल की बदौलत वेलाडोलिड को 1-1 से बराबरी पर रोका। वेलाडोलिड के अंत में सिर्फ आठ खिलाड़ी मैदान पर बचे थे। टीम की ओर से काइल लेरिन ने गोल दागा।
अन्य मुकाबलों में सेल्टा विगो ने रेयो वालेकानो को 3-0 से हराया जबकि वेलेंसिया ने ओसासुना को 1-0 से शिकस्त दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

