विदेश की खबरें | अमेरिका के साथ पुरमाण हथियारों को नियंत्रित करने के लिए बातचीत को तैयार: रूस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल में कहा था कि उनका देश ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के 2026 में खत्म होने के बाद नए हथियारों को नियंत्रित करने के लिए एक नया समझौता करने के वास्ते बातचीत को तैयार है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल में कहा था कि उनका देश ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के 2026 में खत्म होने के बाद नए हथियारों को नियंत्रित करने के लिए एक नया समझौता करने के वास्ते बातचीत को तैयार है।

इस पर टिप्पणी करते हुए क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि ऐसी बातचीत लंबे समय से लंबित है और रूस ने बार बार ऐसी वार्ता की जरूरत बताई है।

‘न्यू स्टार्ट’ के फरवरी 2021 में समाप्त होने से कुछ दिन पहले रूस और अमेरिका इसे और पांच साल के लिए बढ़ाने पर सहमत हो गए थे।

इस संधि पर 2010 में अमेरिकी के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूस के तबके राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने हस्ताक्षर किए थे। यह प्रत्येक देश को 1550 से ज्यादा परमाणु आयुद्ध और 700 से ज्यादा मिसाइल और बम तैनात करने से रोकता है। एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\