एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उपखंड अधिकारी (आरएएस) का रीडर भी रिश्वत मामले में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जालौर इकाई ने मंगलवार को जिले के आहोर के उपखंड अधिकारी (आरएएस) के रीडर गजेन्द्र कुमार को भी मंगलवार को प्रकरण में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | उपखंड अधिकारी (आरएएस) का रीडर भी रिश्वत मामले में गिरफ्तार

जयपुर, दो नवंबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जालौर इकाई ने मंगलवार को जिले के आहोर के उपखंड अधिकारी (आरएएस) के रीडर गजेन्द्र कुमार को भी मंगलवार को प्रकरण में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने इसकी जानकारी दी ।

उल्लेखनीय है कि आहोर के उपखंड अधिकारी (आरएएस) मासिंगाराम को ब्यूरो के दल ने सोमवार शाम को परिवादी से 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी अधिकारी ने परिवादी से उसकी कृषि भूमि के संबंध में पक्ष में फैसला करने की एवज में यह रिश्वत की राशि ली थी।

ब्यूरो के महानिदेशक बी एल सोनी ने बताया कि रिश्वत मामले में गिरफ्तार उपखंड अधिकारी के रीडर गजेन्द्र कुमार को प्रकरण में उसकी संलिप्तता पाये जाने पर मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2021 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).