जरुरी जानकारी | एलारा टेक में सात करोड़ डॉलर में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदेगी आरईए, न्यूज कॉर्प बढ़ाएगी शेयर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया की कंपनी आरईए ग्रुप लिमिटेड एलारा टेक्नोलॉजीज में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने वाली है। नकदी और शेयरों के माध्यम से सात करोड़ डॉलर के इस प्रस्तावित सौदे के जरिये उसकी योजना एलारा टेक्नोलॉजीज में हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक करने की है।
नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया की कंपनी आरईए ग्रुप लिमिटेड एलारा टेक्नोलॉजीज में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने वाली है। नकदी और शेयरों के माध्यम से सात करोड़ डॉलर के इस प्रस्तावित सौदे के जरिये उसकी योजना एलारा टेक्नोलॉजीज में हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक करने की है।
एलारा टेक्नोलॉजीज हाउसिंग डॉट कॉम समेत रियल्टी क्षेत्र के तीन प्रमुख पोर्टलों का संचालन करती है। दो अन्य पोर्टल प्रॉप टाइगर और मकान डॉट कॉम हैं।
अमेरिका की कंपनी न्यूज कॉर्प की भी एलारा टेक्नोलॉजीज में हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना है। न्यूज कॉर्प 3.45 करोड़ डॉलर के शेयरों को खरीद सकती है।
कंपनी ने बताया कि इन सौदों के बाद एलारा टेक्नोलॉजीज में आरईए की हिस्सेदारी मौजूदा 13.5 प्रतिशत से बढ़कर 47.2 प्रतिशत और 61.1 प्रतिशत के बीच हो जायेगी। न्यूज कॉर्प की हिस्सेदारी भी अभी के 22.1 प्रतिशत से बढ़कर 38.9 प्रतिशत पर पहुंच जायेगी।
यह भी पढ़े | मकराना नगर परिषद आयुक्त 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार.
एलारा टेक्नोलॉजीज ने अब तक न्यूज कॉर्प, आरईए, सॉफ्टबैंक, एलिवेशन कैपिटल और एक्सेल समेत विभिन्न निवेशकों से 10.5 करोड़ डॉलर जुटा चुकी है। कंपनी ने सात करोड़ डॉलर का ऋण भी जुटाया है, जो नये सौदे के बाद समाप्त हो जायेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)