रामायण के पुन: प्रसारण ने युवा पीढ़ी को इस महाकाव्य सीरियल को अनुभव करने का मौका दिया: जावडेकर
रामानंद सागर के पुत्र प्रेमसागर को लिखे पत्र में जावडेकर ने कहा कि ‘लॉकडाउन के दौरान रामायण का पुन:प्रसारण करने की हमारी इच्छा थी।’
नयी दिल्ली, दो मई केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने रामायण सीरियल के पुन: प्रसारण में सहयोग के लिए इसके निर्माता रामानंद सागर को शनिवार को धन्यवाद दिया और कहा कि इसने नयी पीढ़ी को इसका अनुभव करने का मौका प्रदान किया।
रामानंद सागर के पुत्र प्रेमसागर को लिखे पत्र में जावडेकर ने कहा कि ‘लॉकडाउन के दौरान रामायण का पुन:प्रसारण करने की हमारी इच्छा थी।’
उन्होंने कहा , ‘‘ इस इच्छा को पूरा करने में हमारी मदद करने के लिए आपके परिवार के प्रति मैं बड़ा आभारी हूं।’’
मंत्री ने कहा कि 32-33 साल पहले जब यह रामायण धारावाहिक रिलीज हुआ था तब कई लोगों के पास टेलीविजन नहीं था लेकिन वर्तमान स्थिति भिन्न है क्योंकि कम से कम 18 करोड़ परिवारों के पास टेलीविजन हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी ने पहले ‘रामायण’ का वैभव नहीं देखा है लेकिन इस सीरियल के पुन: प्रसारण ने नयी पीढ़ी के लिए उसे देख पाना संभव बना दिया।
उन्होंने कहा कि ‘रामायण’ को सात करोड़ सत्तर लाख से अधिक लोगों द्वारा देखे जाने के साथ ही 16 अप्रैल को यह सबसे अधिक देखा जाने वाला शो बन गया।
जावडेकर ने कहा, ‘‘ मैं दूरदर्शन की ओर से रामायण सीरियल की पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं, सभी को बधाई।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

