एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब के एसएएस नगर में दो बूथों पर फिर से चुनाव के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने एसएएस नगर के नगर निगम चुनाव में 14 फरवरी को मतदान के दौरान दो बूथों पर अनियमितता की खबरें मिलने के बाद इन स्थानों पर फिर से चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।

देश की खबरें | पंजाब के एसएएस नगर में दो बूथों पर फिर से चुनाव के आदेश

चंडीगढ़, 16 फरवरी पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने एसएएस नगर के नगर निगम चुनाव में 14 फरवरी को मतदान के दौरान दो बूथों पर अनियमितता की खबरें मिलने के बाद इन स्थानों पर फिर से चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले पटियाला के पतरन और समाना नगर परिषद के तीन बूथों पर भी चुनाव के निर्देश दिए गए थे और इन जगहों पर आज दोबारा मतदान हो रहा है। यहां कुछ शरारती तत्वों द्वारा ईवीएम को क्षति पहुंचाने की खबरें आई थीं।

पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आयोग को एसएएस नगर जिले के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी के जरिए उप संभागीय मजिस्ट्रेट सह निर्वाचन अधिकारी (आरओ) से मतदान के दौरान अनियमितता की जानकारी मिली थी।

उन्होंने साहिबजादा अजीत सिंह (एसएएस) नगर एमसी के वार्ड संख्या 10 के बूथ संख्या 32 और 33 में दोबारा चुनाव कराने की अपील की थी।

आयोग ने इन बूथों पर हुए मतदान को अमान्य ठहराने की घोषणा करने के साथ ही इन बूथों पर 17 फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम चार बचे तक मतदान कराने के आदेश दिए हैं। एसएएस नगर में मतों की गिनती 18 फरवरी को होगी।

रविवार को विपक्षी पार्टियों ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर ‘बूथ पर कब्जा करने’ और ‘हिंसा में संलिप्त’ रहने के आरोप लगाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).