आरसीएफ ने अप्रैल में कॉम्प्लेक्स उर्वरकों की बिक्री में 35 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की
एक सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 लॉकडाउन के कारण भारी लॉजिस्टिक एवं अन्य चुनौतियों के बावजूद, राष्ट्रीय केमिकल्स फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफ) ने ... अप्रैल, 2019 की तुलना में अप्रैल, 2020 के महीने में एनपीके (नाइट्रोजन, पोटाशियम एव फास्फोरस) उर्वरकों की बिक्री में 35.47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।’’
नयी दिल्ली, नौ मई सरकारी उपक्रम राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लि. (आरसीएफ) ने शनिवार को कहा कि उसने पिछले महीने सुफला ब्रांड के तहत काम्प्लेक्स उर्वरकों की बिक्री में 35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
एक सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 लॉकडाउन के कारण भारी लॉजिस्टिक एवं अन्य चुनौतियों के बावजूद, राष्ट्रीय केमिकल्स फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफ) ने ... अप्रैल, 2019 की तुलना में अप्रैल, 2020 के महीने में एनपीके (नाइट्रोजन, पोटाशियम एव फास्फोरस) उर्वरकों की बिक्री में 35.47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।’’
रसायन और उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने इस प्रदर्शन के लिए आरसीएफ को बधाई दी है।
बयान में कहा गया है कि मंत्री ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि उनके मंत्रालय के तहत विभिन्न सार्वजनिक उर्वरक उपक्रम कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन की कठिनाइयों के होते हुए भी किसानों की सहायता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
आरसीएफ के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस सी मुदगेरिकर ने कहा कि कंपनी किसानों को पर्याप्त सुरक्षा और स्वच्छता के साथ उर्वरकों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।
आरसीएफ ने प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम-केयर्स) में 83.56 लाख रुपये और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में 83.50 लाख रुपये का योगदान दिया है।
आरसीएफ एक 'मिनी रत्न' कंपनी है। यह देश में उर्वरकों और रसायनों की एक प्रमुख उत्पादक कंपनी है। यह यूरिया, काम्प्लेक्स उर्वरकों, जैव-उर्वरकों, सूक्ष्म पोषक तत्वों, पानी में घुलनशील उर्वरकों, मृदा कंडीशनर और औद्योगिक रसायनों की एक विस्तृत श्रृंखला का निर्माण करती है। कंपनी के प्रमुख ब्रांड उज्ज्वला (यूरिया) और सुफला (काम्प्लेक्स उर्वरक) हैं।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

