एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | आरसीबी क्रिकेट प्रतिभाओं को तलाशने के लिये ‘एआई’ तकनीक का भी सहारा लेगा: हेसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने गुरूवार को कहा कि उनकी महिला टीम के लिये वे देश के कोने कोने से प्रतिभाओं को तलाशने के लिये ‘आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस’ (एआई) का सहारा लेंगे।

खेल की खबरें | आरसीबी क्रिकेट प्रतिभाओं को तलाशने के लिये ‘एआई’ तकनीक का भी सहारा लेगा: हेसन

मुंबई, दो मार्च रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने गुरूवार को कहा कि उनकी महिला टीम के लिये वे देश के कोने कोने से प्रतिभाओं को तलाशने के लिये ‘आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस’ (एआई) का सहारा लेंगे।

टीम प्रबंधन प्रतिभाशाली प्रतिभाओं की तलाश के लिये ‘स्काउट्स’ भेजने के अलावा एआई (कृत्रिम बुद्धिमता) का सहारा भी लेगा।

हेसन ने महिला प्रीमियर लीग से पहले आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमारे पास ‘आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस’ प्रणाली है और हमें लगता है कि नियमित ‘स्काउट्स’ भेजने के साथ हमें एआई से भी मदद मिलेगी। पूरे देश में इतनी प्रतिभायें हैं जिसमें से हम उन्हें छांटकर शिविर में लेकर आयेंगे और कुछ विशेष टूर्नामेंट में खिलाकर देखेंगे। ’’

महिला टीम के मुख्य कोच बेन सॉयर ने स्पष्ट कहा कि शनिवार से शुरू हो रही आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दौरान बड़े खिलाड़ियों को ‘रोटेट’ किया जायेगा जिसमें एलिस पैरी, मेगान शट, हीथर नाइट और डेन वान निकर्क शामिल हैं।

इन चार बड़ी क्रिकेटरों के अलावा आरसीबी ने न्यूजीलैंड की महान खिलाड़ी सोफी डेविने और डब्ल्यूबीबीएल स्टार एरिन बर्न्स को भी लिया है।

सॉयर ने स्वीकार किया कि उनके पास मैच में खिलाने के लिये काफी विकल्प हैं। यह पूछने पर उनकी शीर्ष चार विदेशी खिलाड़ी कौन सी होंगी तो न्यूजीलैंड महिला टीम के मौजूदा कोच सॉयर ने सीधे जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी छह खिलाड़ी एक भूमिका निभायेगी। हम पहले छह दिन में चार मैच खेलेंगे। हम अलग अलग टीमों के खिलाफ अलग अलग खिलाड़ी उतारेंगे और मैं भाग्यशाली हूं कि हमारे पास कई खिलाड़ी मौजूद हैं। ’’

सॉयर ने कहा, ‘‘पूरे टूर्नामेंट में हमसे वही चार खिलाड़ियों को खिलाने की उम्मीद मत रखना। हमारे पास कुछ बेहतरीन प्रतिभाओं वाली खिलाड़ी शामिल हैं। पूरा भरोसा है कि आपको टूर्नामेंट में सभी छह खिलाड़ी खेलती दिखेंगी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).