IPL 2021: वानिंदु हसरंगा और दुष्मंथा चमीरा ने आरसीबी का साथ छोड़ा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने सोमवार को आलराउंडर वाहिंदु हसरंगा और तेज गेंदबाज दुशमंता चमीरा को अगले सप्ताह होने वाले टी20 विश्व कप क्वालीफायर्स के लिये श्रीलंका टीम से जुड़ने के लिये टीम का बायो बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) छोड़ने की अनुमति दे दी.

रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Photo Credits: IANS)

दुबई, 11 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने सोमवार को आलराउंडर वाहिंदु हसरंगा और तेज गेंदबाज दुशमंता चमीरा को अगले सप्ताह होने वाले टी20 विश्व कप क्वालीफायर्स के लिये श्रीलंका टीम से जुड़ने के लिये टीम का बायो बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) छोड़ने की अनुमति दे दी.

आरसीबी ने हसरंगा और चमीरा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र के दूसरे चरण के लिये आस्ट्रेलियाई एडम जंपा और डेनियल सैम्स की जगह टीम में रखा था. हसरंगा ने जहां दो मैच खेले वहीं चमीरा को एक मैच में भी अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली. ये दोनों आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल एलिमिनेटर के लिये उपलब्ध नहीं रहेंगे.

आरसीबी ने ट्वीट किया, ‘‘वाहिंदु हसरंगा और दुशमंत चमीरा ने आरसीबी का बायो बबल छोड़ दिया है क्योंकि उन्हें टी20 विश्व कप क्वालीफायर्स के लिये श्रीलंकाई टीम से जुड़ना है.’’ इसमें कहा गया है, ‘‘हम उन दोनों को शुभकामनाएं देते हैं और आईपीएल 2021 के दौरान उनके पेशेवरपन और कड़े परिश्रम के लिये आभार व्यक्त करते हैं.’’

यह भी पढ़ें- IPL 2021 Eliminator, RCB vs KKR: एलिमिनेटर मुकाबले से पहले खास मशीन से मसाज करवाते नजर आए कैप्टन कोहली, देखें तस्वीर

श्रीलंका को विश्व कप में ग्रुप ए में रखा गया और वह क्वालीफायर्स में अपना पहला मैच 18 अक्टूबर को अबुधाबी में नामीबिया के खिलाफ खेलेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Shubman Gill IPL Stats Against PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, यहां देखें गुजरात टाइटंस के कप्तान के आकंड़ें