जरुरी जानकारी | आरबीएल बैंक को जून तिमाही में 208.66 करोड़ रुपये का मुनाफा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही 208.66 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 462.25 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
मुंबई, 21 जुलाई निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही 208.66 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 462.25 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
मुंबई स्थित बैंक ने इससे पिछली यानी जनवरी-मार्च तिमाही में 164.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक ने एकल आधार पर 201.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है।
जून तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 4.08 प्रतिशत पर आ गईं।
मार्च तिमाही में यह 4.40 प्रतिशत पर थीं।
बैंक के नए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आर सुब्रमण्यकुमार ने कहा, ‘‘हमारी संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। यह पूरे साल के दौरान जारी रहेगा। मुझे उम्मीद है कि इससे किसी तरह की अन्य चिंता की जरूरत नहीं है।’’’
बीएसई पर आरबीएल बैंक का शेयर 4.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.95 रुपये पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

