जरुरी जानकारी | आरबीआई ने शहरी सहकारी बैंकों को अंतर-बैंक कर्ज के लिए उच्च प्रावधान रखने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को शहरी सहकारी बैंकों के अंतर-बैंक कर्ज के साथ-साथ उनके स्थायी गैर-संचयी तरजीही शेयर और इक्विटी वारंट के मूल्यांकन के लिए नए प्रावधान मानदंड जारी किए। इन बैंकों को ऐसे कर्ज के लिए 20 प्रतिशत तक का प्रावधान करना जारी रखने को कहा गया है।

मुंबई, 10 जून भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को शहरी सहकारी बैंकों के अंतर-बैंक कर्ज के साथ-साथ उनके स्थायी गैर-संचयी तरजीही शेयर और इक्विटी वारंट के मूल्यांकन के लिए नए प्रावधान मानदंड जारी किए। इन बैंकों को ऐसे कर्ज के लिए 20 प्रतिशत तक का प्रावधान करना जारी रखने को कहा गया है।

सितंबर 2019 में भ्रष्टाचार में डूबे पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) के दिवालिया होने और उसके बाद सहकारी बैंक यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ उसके विलय के बाद आरबीआई ने 25 जनवरी, 2022 को शहरी सहकारी बैंकों के बारे में दिशानिर्देश जारी किए थे।

इससे पहले आरबीआई ने इसी तरह के निर्देश सबसे बड़े सहकारी बैंक के बोर्ड को हटा दिए जाने के बाद 20 अप्रैल, 2020 को भी जारी किए थे।

आरबीआई ने शुक्रवार को जारी एक परिपत्र में कहा, “यूसीबी 20 अप्रैल, 2020 के परिपत्र के तहत बकाया बिना बीमा वाले जमाओं से उत्पन्न होने वाले अंतर-बैंक कर्ज पर प्रावधान करना जारी रखेंगे, जब तक कि सतत गैर-संचयी वरीयता शेयर (पीएनसीपीएस) या इक्विटी वारंट का वास्तविक आवंटन नहीं हो जाता।”

आरबीआई ने यह भी कहा कि नए मानदंड सभी शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के लिए लागू हैं और तत्काल प्रभाव से लागू किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\