जरुरी जानकारी | आरबीआई के लेख ने भारत के ऋण-जीडीपी अनुपात पर आईएमएफ के तर्क को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक लेख में देश के सामान्य सरकारी ऋण के बारे में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के तर्क को खारिज किया गया है।

मुंबई, 20 फरवरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक लेख में देश के सामान्य सरकारी ऋण के बारे में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के तर्क को खारिज किया गया है।

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा के नेतृत्व वाली एक टीम द्वारा लिखे गए लेख में इस बात पर जोर दिया गया कि ऋण-जीडीपी अनुपात अनुमान से काफी कम हो सकता है।

‘राजकोषीय समेकन के अनुकूल वृद्धि का आकार’ शीर्षक वाले लेख में कहा गया है कि अनुभव से मिले निष्कर्षों से पता चलता है कि विवेकपूर्ण राजकोषीय समेकन और वृद्धि के बीच मध्यम अवधि की पूरकता अल्पकालिक लागत से अधिक हैं।

लेख के मुताबिक, सामाजिक और भौतिक बुनियादी ढांचे, जलवायु कार्यवाही, डिजिटलीकरण और श्रमबल को कुशल बनाने पर किए जा रहे खर्च का दीर्घकाल में फायदा मिल सकता है।

आरबीआई के फरवरी बुलेटिन में प्रकाशित लेख में कहा गया है कि सामान्य सरकारी ऋण-जीडीपी अनुपात आईएमएफ के अनुमानित पथ से कम है।

पात्रा के नेतृत्व वाली टीम ने कहा कि सामान्य सरकारी ऋण-जीडीपी अनुपात 2030-31 तक घटकर 73.4 प्रतिशत होने का अनुमान है। यह आंकड़ा आईएमएफ के अनुमान 78.2 प्रतिशत से लगभग पांच प्रतिशत कम है।

लेख में कहा गया है कि इसमें व्यक्त विचार लेखकों के हैं और ये भारतीय रिजर्व बैंक के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\