एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रेमंड रियल्टी का शेयर सूचीबद्ध, पहले दिन के कारोबार में चार प्रतिशत टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेमंड रियल्टी लिमिटेड का शेयर मंगलवार को विभाजन प्रक्रिया के बाद शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुए।

जरुरी जानकारी | रेमंड रियल्टी का शेयर सूचीबद्ध, पहले दिन के कारोबार में चार प्रतिशत टूटा

नयी दिल्ली, एक जुलाई रेमंड रियल्टी लिमिटेड का शेयर मंगलवार को विभाजन प्रक्रिया के बाद शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुए।

कंपनी के शेयर ने बीएसई में 1,005 रुपये पर कारोबार करना शुरू किया। दिन के दौरान, यह शुरुआती कीमत से 4.99 प्रतिशत बढ़कर 1,055.20 रुपये - ऊपरी सर्किट सीमा - पर पहुंच गया। हालांकि, अंत में यह 4.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 962.50 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में, कंपनी का शेयर 1,000 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह पांच प्रतिशत बढ़कर 1,050 रुपये की ऊपरी सर्किट सीमा पर पहुंच गया। अंत में कंपनी का शेयर तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ 969.20 रुपये पर बंद हुआ।

रेमंड रियल्टी का बाजार मूल्यांकन 6,407.72 करोड़ रुपये रहा।

रेमंड रियल्टी लिमिटेड देश की अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में से एक है। यह रेमंड समूह का हिस्सा है।

वर्ष 2024 में अपने लाइफस्टाइल कारोबार को एक अलग सूचीबद्ध इकाई में विभाजित करने के बाद रेमंड लिमिटेड रियल एस्टेट कारोबार को एक अलग सूचीबद्ध इकाई में बदल रही है और वह केवल इंजीनियरिंग कारोबार पर ध्यान केंद्रित करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).