देश की खबरें | दक्षिण-पश्चिम मानसून आंध्र प्रदेश में रायलसीमा पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने सोमवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के रायलसीमा क्षेत्र में प्रवेश कर गया है।

अमरावती, 26 मई आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने सोमवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के रायलसीमा क्षेत्र में प्रवेश कर गया है।

प्राधिकरण ने कहा कि आंध्र प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल दशाएं हैं।

इसने एक बयान में कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में प्रवेश कर गया है और राज्य के अन्य भागों में इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल दशाएं हैं।’’

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु के शेष हिस्सों के साथ-साथ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

इसी तरह, इसने कहा कि मानसून सोमवार तक पश्चिम-मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, मिजोरम के शेष हिस्सों, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

आईएमडी की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘27 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तरी भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है।’’

विजयवाड़ा में शनिवार रात और रविवार दोपहर को बारिश हुई, जबकि शहर और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड