एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अकोला जिले में मादक पदार्थ बनाने का कच्चा माल जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अकोला जिले में पुलिस ने एक बंद पड़े कारखाने से 2.38 करोड़ रुपये मूल्य की इफेड्रिन और मादक पदार्थ बनाने का कच्चा माल जब्त किया और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अकोला जिले में मादक पदार्थ बनाने का कच्चा माल जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

अकोला, 24 अक्टूबर महाराष्ट्र के अकोला जिले में पुलिस ने एक बंद पड़े कारखाने से 2.38 करोड़ रुपये मूल्य की इफेड्रिन और मादक पदार्थ बनाने का कच्चा माल जब्त किया और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ने हाल में महागांव रोड पर एक बंद पड़े कारखाने में छापा मारा और 5.5 किलोग्राम इफेड्रिन और 2.38 करोड़ रुपये की कीमत का कच्चा माल जब्त किया। इस कारखाने में कपास के रेशों को कपास के बीजों से अलग किया जाता था।

एक अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी में कथित संलिप्तता के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि कारखाने में 15 अक्टूबर के बाद से मादक पदार्थ बनाने का काम शुरू किया गया था और अभी भी इसकी पहली खेप भेजी जानी थी।

इसने बताया कि आरोपियों में से एक, आदिल मोहम्मद शमीम अंसारी (36) का नाम मुंबई और हैदराबाद में दर्ज कुछ मामलों शामिल है।

पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने बताया कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मादक पदार्थ की आपूर्ति किस स्थान पर की जानी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2024 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).