एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रवनीत सिंह बिट्टू ने ‘गैंगस्टर को संरक्षण’ प्रदान करने के आप नेता अमन अरोड़ा के बयान की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा की इस कथित टिप्पणी के लिए कड़ी आलोचना की कि केंद्र गैंगस्टरों को ‘संरक्षण’ दे रहा है।

देश की खबरें | रवनीत सिंह बिट्टू ने ‘गैंगस्टर को संरक्षण’ प्रदान करने के आप नेता अमन अरोड़ा के बयान की निंदा की

नयी दिल्ली, आठ जुलाई केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा की इस कथित टिप्पणी के लिए कड़ी आलोचना की कि केंद्र गैंगस्टरों को ‘संरक्षण’ दे रहा है।

उन्होंने इसे ‘गैर-जिम्मेदाराना और अत्यधिक निंदनीय’ करार दिया।

रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री बिट्टू ने एक बयान में अरोड़ा पर राज्य में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने में आप सरकार की विफलता से ध्यान हटाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह पंजाब के राज्यपाल को पत्र लिखकर अरोड़ा के “निराधार आरोपों” का संज्ञान लेने की अपील करेंगे।

उन्होंने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव और मुख्य सचिव के ए पी सिन्हा से इस पर लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा कि क्या अरोड़ा का बयान भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की आधिकारिक स्थिति को दर्शाता है?

बिट्टू ने कहा, ‘‘अमन अरोड़ा का दावा है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई केंद्र के संरक्षण में गुजरात में सुरक्षित है, यह आप सरकार की अक्षमता को छिपाने का एक बहाना मात्र है। इस तरह की भड़काऊ और भ्रामक टिप्पणियां खतरनाक और अस्वीकार्य दोनों हैं।’’

उन्होंने दृढ़ता से कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

बिट्टू ने कहा,‘‘हमने जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक की। क्या आपको लगता है कि गैंगस्टर हमारी पहुंच से बाहर हैं? एक बार जब पंजाब में भाजपा की सरकार बन जाएगी, तो हम दिखाएंगे कि निर्णायक कार्रवाई वास्तव में कैसी होती है।’’

अबोहर में व्यवसायी संजय वर्मा की हाल में हुई हत्या की ओर इशारा करते हुए बिट्टू ने पंजाब सरकार पर गैंगस्टर गठजोड़ के सामने पूरी तरह से आत्मसमर्पण कर देने का आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).