देश की खबरें | महाकुंभ में स्नान के समय कैटरीना का वीडियो बनाने को रवीना टंडन ने घिनौना बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाकुंभ में स्नान के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का वीडियो बनाने वाले को आड़े हाथों लेते हुए अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा कि यह हरकत बेहद घिनौनी है।

नयी दिल्ली, दो मार्च महाकुंभ में स्नान के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का वीडियो बनाने वाले को आड़े हाथों लेते हुए अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा कि यह हरकत बेहद घिनौनी है।

रवीना ने कहा कि यह अभिनेत्री के लिए ‘‘सुकून’’ का पल था, लेकिन इस तरह की हरकतों ने इसे खराब कर दिया।

‘छावा’ स्टार विक्की कौशल से विवाहित कैटरीना 24 फरवरी को अपनी सास वीना कौशल के साथ प्रयागराज गई थीं।

रवीना भी उसी दिन प्रयागराज में थी तथा अपनी बेटी राशा थडानी और कैटरीना के साथ शाम की आरती समारोह में शामिल हुईं।

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित वीडियो में, एक व्यक्ति को स्नान के समय कैटरीना को वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह व्यक्ति कह रहा है, ‘‘ये मैं हूं, ये मेरा भाई है और ये कैटरीना कैफ।’’

शनिवार को एक मनोरंजन समाचार पोर्टल द्वारा इंस्टाग्राम पर इसी वीडियो को साझा किया गया, जिस पर रवीना ने टिप्पणी की, ‘‘यह घिनौना है। इस तरह के लोग एक ऐसे पल को खराब कर देते हैं जो शांतिपूर्ण और सार्थक होना चाहिए।’’

उपयोगकर्ताओं के एक वर्ग ने पुरुषों को उनके ‘‘शर्मनाक’’ व्यवहार के लिए भी आड़े हाथों लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\