देश की खबरें | उच्च न्यायालय के फैसले पर बोले राउत, कानून सभी के लिए समान होना चाहिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगले पर बीएमसी द्वारा की गई तोड़-फोड़ की कार्रवाई को अवैध करार दिए जाने के बॉम्बे उच्च न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 27 नवंबर अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगले पर बीएमसी द्वारा की गई तोड़-फोड़ की कार्रवाई को अवैध करार दिए जाने के बॉम्बे उच्च न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए।

उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में राउत द्वारा रनौत के खिलाफ की गई टिप्पणियों का भी जिक्र किया।

यह भी पढ़े | सौर ऊर्जा से रोशन होगा यूपी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- 2022 तक स्थापित होंगी 10700 MW क्षमता की परियोजनाएं.

शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता राउत ने पूछा, '' यदि बीएमसी के निष्कर्षों के मुताबिक यह निर्माण (रनौत के बंगले पर) अवैध है तो यह कार्रवाई अवैध कैसे हो सकती है?''

उन्होंने कहा, '' मैं फिर भी अदालत के निर्णय का सम्मान करता हूं। कानून सभी के लिए समान होना चाहिए।''

यह भी पढ़े | यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन बोले- शुक्रिया पीएम मोदी, आपसे बात करके अच्छा लगा, मैं यूके-भारत के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए उत्सुक: 27 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राउत की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए अदालत ने कहा कि शिवसेना नेता ने ''बिना इस बात की परवाह किए कि कानून का शासन हमेशा कायम रहना चाहिए, याचिकाकर्ता (रनौत) को सबक सिखाने का संकल्प लिया।''

अदालत ने कहा, '' ऐसा आचरण राउत जैसे नेता को शोभा नहीं देता जोकि एक सांसद भी हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now