एजेंसी न्यूज

UP: बदायूं मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही, वेंटीलेटर पर पड़े मरीज को चूहे ने कुतर दिए अंग, सोता रहा स्टाफ, जांच के आदेश

हिन्दी. मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने सोमवार को कहा कि इस मामले की जांच करा कर लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी की जायेगी साथ ही भविष्य में वार्ड तथा मरीजों के आसपास चूहे ना पहुंच सके इसके लिए 'रैट ट्रैप' लगवाए जा रहे हैं

UP: बदायूं मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही, वेंटीलेटर पर पड़े मरीज को चूहे ने कुतर दिए अंग, सोता रहा स्टाफ, जांच के आदेश
Hospital (ANI)

UP, बदायूं :  मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने सोमवार को कहा कि इस मामले की जांच करा कर लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी की जायेगी साथ ही भविष्य में वार्ड तथा मरीजों के आसपास चूहे ना पहुंच सके इसके लिए 'रैट ट्रैप' लगवाए जा रहे हैं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दातागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा दातागंज बुध बाजार निवासी राम सेवक गुप्ता दो दिन पूर्व हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह भी पढ़े: Corona Cases in UP: उत्तर प्रदेश में भी बढ़ी कोरोना की रफ़्तार, नोएडा में बीते 24 घंटे में 31 नए केस

घायल मरीज के भाई राम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राम सेवक की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल स्टाफ ने उनको आईसीयू वार्ड में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रख उनका इलाज शुरु कर दिया उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान रात में तैनात कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वार्ड में चूहों ने उनके शरीर के कई अंगों माथे, कान और पैर की अंगुलियों को कुतर दिया राम प्रकाश ने बताया कि इस बात का खुलासा तब हुआ जब राम सेवक की पत्नी अपने पति को देखने आईसीयू वार्ड में गयी उन्होंने बताया कि उन्होंने देखा कि एक चूहा उनके पति के पैर को कुतर रहा है और उस जगह से खून निकल रहा था.

इस संबंध में बदायूं राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. एन.सी. प्रजापति ने कहा कि उन्होंने स्वयं वार्ड में जाकर इसकी जांच की, जहां ऑक्सीजन पाइप के निकट बने होल व खिड़की के पास से चूहे वार्ड में आ रहे थे, जिसकी मरम्मत कराकर चूहों के आने-जाने के सभी रास्ते बंद करा दिए गए हैं

उन्होंने बताया कि आसपास में काफी खुला स्थान और खेत हैं मरीज के परिजन एवं तीमारदार भी वहां बैठकर भोजन करते हैं, जिससे चूहे अक्सर वार्ड में आ जाते हैं.

प्राचार्य ने कहा कि भविष्य में वार्ड और मरीजों के आसपास चूहे ना पहुंच सके इसके लिए ‘रैट ट्रैप’ (पिंजरे) भी लगवाए जा रहे हैं। साथ ही इस मामले की जांच कराकर लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी की जायेगी उन्होंने बताया कि फिलहाल मरीज बिल्कुल स्वस्थ है और शीघ्र ही उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2023 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).