जरुरी जानकारी | श्रीलंका में अगले महीने से ईंधन की ‘राशनिंग’ के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ईंधन के भारी संकट से जूझ रहे श्रीलंका में अगले महीने से पेट्रोल-डीजल का साप्ताहिक कोटा तय किया जा सकता है। विदेशी मुद्रा की कमी होने से पर्याप्त मात्रा में ईंधन की खरीद कर पाने में नाकाम श्रीलंका पेट्रोल और डीजल का साप्ताहिक कोटा तय करने पर विचार कर रहा है। इसके तहत पंजीकृत ग्राहक पंप से एक निर्धारित मात्रा में ईंधन खरीद सकेंगे।

कोलंबो, 12 जून ईंधन के भारी संकट से जूझ रहे श्रीलंका में अगले महीने से पेट्रोल-डीजल का साप्ताहिक कोटा तय किया जा सकता है। विदेशी मुद्रा की कमी होने से पर्याप्त मात्रा में ईंधन की खरीद कर पाने में नाकाम श्रीलंका पेट्रोल और डीजल का साप्ताहिक कोटा तय करने पर विचार कर रहा है। इसके तहत पंजीकृत ग्राहक पंप से एक निर्धारित मात्रा में ईंधन खरीद सकेंगे।

ऊर्जा मंत्री कंचन विजयशेखर ने रविवार को एक ट्वीट में इसकी घोषणा की।

विजयशेखर ने कहा, ‘‘हमारे पास उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंपों पर अपना पंजीकरण कराने और साप्ताहिक कोटा की गारंटी देने के सिवाय कोई चारा नहीं है। ईंधन आपूर्ति सामान्य होने तक यह व्यवस्था बनी रहेगी। मुझे उम्मीद है कि जुलाई के पहले हफ्ते से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।’’

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि इस व्यवस्था के लागू होने से ईंधन को लेकर मची आपाधापी दूर करने में मदद मिलेगी।

पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं होने से श्रीलंका के लोगों को ईंधन खरीद के लिए पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतार लगानी पड़ रही है। ईंधन की किल्लत होने से अप्रैल की शुरुआत से ही देश में 10 घंटे की बिजली कटौती भी हो रही है। ऐसी स्थिति में सरकार हालात पर काबू पाने के लिए ईंधन की ‘राशनिंग’ व्यवस्था लागू कर सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Toss Winner Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल