West Bengal: लॉकडाउन के दौरान केंद्र द्वारा उपलब्ध कराया गया राशन तृणमूल कांग्रेस ने लूटा-स्मृति ईरानी
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 80 करोड़ लोगों को आठ महीने तक पांच किलोग्राम चावल और एक किलोग्राम दाल देने की व्यवस्था की लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान इसे लूट लिया.
डुमुरजुला (पश्चिम बंगाल), 31 जनवरी : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 80 करोड़ लोगों को आठ महीने तक पांच किलोग्राम चावल और एक किलोग्राम दाल देने की व्यवस्था की लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान इसे लूट लिया.
ईरानी ने पश्चिम बंगाल में एक रैली में कहा कि घर लौट रहे प्रवासी कामगारों के लिए ‘गरीब रोजगार योजना’ के तहत देशभर में 50 करोड़ से अधिक श्रम दिवस सृजित किए गए, लेकिन ‘‘बंगाल में यह नहीं हुआ.’’ शहरों से अपने गांवों को लौटे प्रवासी कामगारों के लिए प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष जून में रोजगार योजना की शुरुआत की थी. यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल गए बगैर गृहमंत्री अमित शाह ने दिया ममता बनर्जी को बड़ा झटका, 3 विधायक सहित 5 नेता BJP में शामिल
ईरानी ने यहां भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने देश के 80 करोड़ लोगों को आठ महीने तक पांच किलोग्राम चावल और एक किलोग्राम दाल देने की व्यवस्था की लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान इसे लूट लिया.’’ उन्होंने दावा किया कि केंद्र ने जो श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई थीं, उन्हें ममता बनर्जी ने ‘कोरोना एक्सप्रेस’ नाम दिया था. ईरानी ने कहा, ‘‘मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि देश के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे बंगाल के बेटे-बेटियों को क्या वह वायरस मानती हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2021 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

