एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | राशिद ने मर्क्यूरिक मास्टर्स के दूसरे दौर के बाद चार शॉट की बढ़त बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर राशिद खान ने मर्क्यूरिक ताइवान मास्टर्स के दूसरे दौर में सात अंडर 65 का शानदार कार्ड खेल शुक्रवार को तालिका में शीर्ष पर चार शॉट की बढ़त कायम कर ली।

खेल की खबरें | राशिद ने मर्क्यूरिक मास्टर्स के दूसरे दौर के बाद चार शॉट की बढ़त बनायी

तामसुई, 30 सितंबर भारतीय गोल्फर राशिद खान ने मर्क्यूरिक ताइवान मास्टर्स के दूसरे दौर में सात अंडर 65 का शानदार कार्ड खेल शुक्रवार को तालिका में शीर्ष पर चार शॉट की बढ़त कायम कर ली।

राशिद ने शुरुआती दौर में 67 का स्कोर किया था। दो दौर के खेल के बाद उनका कुल स्कोर 12 अंडर का है। उन्होंने दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से काबिज चीनी ताइपे के चान शिंह-चांग (68) और गत विजेता वांग वेई-हसियांग (70) पर चार शॉट की बढ़त बना ली है। थाईलैंड के नितिथोर्न थिप्पोंग (69) भी आठ अंडर के स्कोर के साथ इसी स्थान पर है।

भारत के अन्य गोल्फरों ने इस दौरान अच्छा प्रदर्शन किया। हनी बैसोया (69-71) संयुक्त 11वें स्थान पर हैं।  शिव कपूर (68-73), अजितेश संधू (73-68), राहिल गंगजी (70-71) और वीर अहलावत (69-72) तीन अंडर के एक समान स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर हैं।

इन चारों से एक शॉट पीछे एसएसपी चौरसिया (71-71) और खलिन जोशी (73-69) संयुक्त 23वें स्थान पर हैं।

एस चिक्कारंगप्पा (70-74) और उदयन माने (70-74) संयुक्त 31वें जबकि विराज मादप्पा (73-72) और अमन राज (73-72) संयुक्त 41 वें स्थान पर हैं।

टूर्नामेंट में भाग ले रहे 14 में से 13 भारतीय कट में जगह बनाने में सफल रहे जिसमें एम धर्मा (71-75) भी शामिल हैं। वह संयुक्त 51वें स्थान पर है।

करणदीप कोच्चर कट हासिल करने में विफल रहे। उन्हें आखिरी पांच होल में से चार में बोगी करने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).