एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | राशिद ने 2019 विश्व कप की झड़प को याद किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले प्रशंसकों से शांत रहने की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने 2019 विश्व कप में अपनी टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के अंत में प्रशंसकों के बीच झड़प की घटना को याद करते हुए गुरुवार को दोनों टीमों के प्रशंसकों से शांति रखने और मैच का लुत्फ उठाने की अपील की।

खेल की खबरें | राशिद ने 2019 विश्व कप की झड़प को याद किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले प्रशंसकों से शांत रहने की अपील

शारजाह, 28 अक्टूबर अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने 2019 विश्व कप में अपनी टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के अंत में प्रशंसकों के बीच झड़प की घटना को याद करते हुए गुरुवार को दोनों टीमों के प्रशंसकों से शांति रखने और मैच का लुत्फ उठाने की अपील की।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 29 जून 2019 को हुए मुकाबले के दौरान लीड्स के हैडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड के बाहर दोनों टीमों के प्रशंसकों के बीच झड़प हुई थी जब उस क्षेत्र में एक विमान उड़ता देखा गया जो आसमान में ‘बलूचिस्तान के लिए न्याय’ बैनर लहरा रहा था।

मैच के पहले हाफ के दौरान उस हिंसक झड़प के कई वीडियो सामने आने के बाद इन लोगों को मैदान से बाहर निकाला गया।

राशिद ने कहा, ‘‘विश्व कप 2019 मैच के बाद जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। लेकिन सभी प्रशंसकों से आग्रह है कि जो भी हुआ वह खत्म हो चुका है, अंत में यह मुकाबला देशों को एकजुटता देगा और उन्हें एक साथ लाएगा, इस तरह की दुर्घटनाएं नहीं होनी चाहिए।’’

यह दिग्गज स्पिनर पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच की पूर्व संध्या पर बोल रहा था।

ये दोनों टीमों पिछली बार आईसीसी प्रतियोगिता में 2019 में आमने सामने थीं और पाकिस्तान ने तीन विकेट से जीत दर्ज की थी।

राशिद ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा अच्छा मुकाबला होता है, जब हम 2018 में एशिया कप में खेले थे तब भी ऐसा ही था। और 2019 विश्व कप में भी। लेकिन इस मैच को मैच की तरह रखना चाहिए। यह सभी प्रशंसकों से आग्रह है कि शांति रखें और मैच का लुत्फ उठाएं। जो टीम उस दिन बेहतर खेलेगी वह जीतेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2021 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).