खेल की खबरें | राशिद प्लेऑफ में हारकर दूसरे स्थान पर रहे, अहलावत और कपूर शीर्ष 10 में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर राशिद खान भरसक प्रयास के बावजूद रविवार को यहां मरक्यूरिस ताईवान मास्टर्स के दूसरे प्लेऑफ होल में पिछड़कर उप विजेता रहे जिसमें स्थानीय प्रबल दावेदार चान शिह चांग ने खिताब अपने नाम किया।

तामसुई (चीनी ताइपे), दो अक्टूबर भारतीय गोल्फर राशिद खान भरसक प्रयास के बावजूद रविवार को यहां मरक्यूरिस ताईवान मास्टर्स के दूसरे प्लेऑफ होल में पिछड़कर उप विजेता रहे जिसमें स्थानीय प्रबल दावेदार चान शिह चांग ने खिताब अपने नाम किया।

राशिद ने 54 होल तक चान के साथ संयुक्त बढ़त बनायी हुई थी। वह चौथे दौर में पहले 13 होल में पांच बर्डी लगाकर अच्छी स्थिति में थे। पांच होल बचे थे और वह तीन शॉट की बढ़त बनाये थे।

दोनों ने 14वें होल में पार से स्कोर बनाया। चान ने 15वें होल में बर्डी लगायी और राशिद 17वें में ड्राप कर बैठे। चान ने 18वें होल में बर्डी की राशिद इसमें चूक गये।

चान ने 18वें होल में बर्डी की लय को बरकरार रखते हुए पहले और दूसरे प्लेऑफ में बर्डी लगाकर खिताब जीत लिया।

राशिद के नौ साल लंबा खिताबी सूखा खत्म नहीं कर पाने की निराशा के बावजूद भारतीयों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में अच्छा रहा।

वीर अहलावत अंतिम दिन तीन बोगी के बावजूद 72 का कार्ड खेलकर छह अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त आठवें स्थान पर रहे।

शिव कपूर ने 71 का कार्ड खेल और वह पांच अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त 10वें स्थान पर रहे।

एसएसपी चौरसिया और अमन राज ने संयुक्त 15वां स्थान हासिल किया।

अजीतेश संधू संयुक्त 21वें जबकि चार अन्य हनी बेसोया, विराज मदप्पा, खालिन जोशी और एस चिक्कारंगप्पा संयुक्त 29वें स्थान पर रहे।

राहिल गंगजी ने संयुक्त 39वां और एम धर्मा और उद्यन माने ने संयुक्त 55वां स्थान हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें