देश की खबरें | रास चुनाव: शिवसेना ने कहा, कोई भी एमवीए के अस्थिर होने की गलतफहमी में नहीं रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले हफ्ते राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हाथों अपने उम्मीदवार की हार का सामना करने वाली शिवसेना ने सोमवार को कहा कि जो लोग यह सोच रहे हैं कि परिणाम से महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार अस्थिर होगी तो वे गलतफहमी में जी रहे हैं।

मुंबई, 13 जून पिछले हफ्ते राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हाथों अपने उम्मीदवार की हार का सामना करने वाली शिवसेना ने सोमवार को कहा कि जो लोग यह सोच रहे हैं कि परिणाम से महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार अस्थिर होगी तो वे गलतफहमी में जी रहे हैं।

एमवीए गठबंधन सरकार में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे संपादकीय में पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में ‘‘चतुराई एवं कुशल चुनाव प्रबंधन’’ के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की सराहना की। हालांकि, साथ ही यह भी कहा कि चुनाव में भाग्य भी अहम भूमिका निभाता है।

पार्टी ने इस बात का भी उल्लेख किया कि तरजीही वोट के पहले चरण में शिवसेना उम्मीदवार संजय पवार ने 33 वोट प्राप्त किए जबकि भाजपा उम्मीदवार धनंजय महादिक केवल 27 वोट हासिल कर सके। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस के कुशल चुनाव प्रबंधन के जरिये निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों का समर्थन महादिक को मिलने से भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित हो सकी।

संपादकीय में कहा गया कि जो लोग यह सोच रहे हैं कि राज्यसभा चुनाव परिणाम से महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार अस्थिर होगी तो वे गलतफहमी में जी रहे हैं।

इसमें कहा गया कि चुनाव के दौरान शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के वोट एकजुट रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें