देश की खबरें | श्रीलंका में बुद्ध के दांत के अवशेष की दुर्लभ प्रदर्शनी संपन्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भगवान बुद्ध के दांत के अवशेष की दुर्लभ प्रदर्शनी श्रीलंका के कैंडी शहर में संपन्न हुई। आधिकारिक बयान से यह जानकारी मिली।

कोलंबो, 28 अप्रैल भगवान बुद्ध के दांत के अवशेष की दुर्लभ प्रदर्शनी श्रीलंका के कैंडी शहर में संपन्न हुई। आधिकारिक बयान से यह जानकारी मिली।

यह प्रदर्शनी 18 अप्रैल को शुरू हुई और रविवार को समाप्त हुई।

मुख्य बौद्ध भिक्षुओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि प्रदर्शनी श्रीलंका के इतिहास में किसी एक स्थान पर सबसे अधिक संख्या में लोगों के एकत्र होने का कार्यक्रम थी। 2.1 करोड़ आबादी वाले देश में 74 प्रतिशत सिंहली बौद्ध बहुसंख्यकों के लिए बुद्ध के दांत के अवशेष का विशेष आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है।

हजारों बौद्ध श्रद्धालुओं ने 10 दिन की इस प्रदर्शनी में हिस्सा लिया जो 2009 के बाद से इस तरह का पहला आयोजन था।

आयोजकों का अनुमान था कि करीब 20 लाख श्रद्धालु इसमें भाग लेंगे। हालांकि अधिकारियों का मानना ​​है कि अनुमानित संख्या के आधे से भी कम लोग इसमें शामिल हुए क्योंकि अधिकारियों ने इतनी बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने में असमर्थता जताते हुए लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

कैंडी की नगर आयुक्त इंडिका कुमारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें खुशी है कि यह कार्यक्रम सम्पन्न हो गया है। लेकिन हमारे पास कैंडी में बनाए गए विभिन्न अस्थायी ढांचों को हटाने का बड़ा काम रह गया है।’’

उन्होंने कहा कि सफाई अभियान कल रात से ही शुरू हो गया था।

यह प्रदर्शनी राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के अनुरोध पर आयोजित की गई थी। विपक्ष ने आरोप लगाया कि यह छह मई को होने वाले स्थानीय चुनाव में बौद्ध समर्थन हासिल करने के लिए दिसानायके द्वारा उठाया गया एक राजनीतिक कदम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\