एजेंसी न्यूज

इंदौर में करणी सेना कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद रैपर MC Stan का कार्यक्रम बीच में रोका गया

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मशहूर रैपर एमसी स्टैन के इंदौर में शुक्रवार रात आयोजित कार्यक्रम में यह आरोप लगाते हुए हंगामा किया कि वह अपने गानों में गालियों का इस्तेमाल करते हुए युवाओं के बीच अश्लीलता फैला रहे हैं.

इंदौर में करणी सेना कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद रैपर MC Stan का कार्यक्रम बीच में रोका गया
mc stan

इंदौर, 18 मार्च : करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मशहूर रैपर एमसी स्टैन के इंदौर में शुक्रवार रात आयोजित कार्यक्रम में यह आरोप लगाते हुए हंगामा किया कि वह अपने गानों में गालियों का इस्तेमाल करते हुए युवाओं के बीच अश्लीलता फैला रहे हैं. चश्मदीदों ने बताया कि लसूड़िया क्षेत्र के एक होटल में हुए हंगामे के बाद आयोजकों को खुले आकाश तले हो रहा यह कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा, जिससे रियल्टी टीवी शो ‘बिग बॉस’ के 16वें संस्करण के विजेता रैपर को देखने-सुनने आए उनके प्रशंसकों में खासी नाराजगी देखी गई.

चश्मदीदों के मुताबिक, पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर हल्का लाठीचार्ज कर काबू पाया. करणी सेना के जिलाध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह राघव ने शनिवार को कहा,‘‘एमसी स्टैन अपने गानों में गालियों का इस्तेमाल करते हुए युवाओं के बीच अश्लीलता फैला रहे हैं. यह भी पढ़ें : Maharashtra Assembly Elections: भाजपा-शिवसेना ने 200 सीटों की जीत का रखा लक्ष्य

इसके मद्देनजर हमने कार्यक्रम आयोजकों, होटल प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन को पहले ही सूचना दे दी थी कि अगर स्टैन ने इंदौर में अपनी प्रस्तुति के दौरान अभद्र का इस्तेमाल किया, तो करणी सेना उन्हें जूते मारेगी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).